अनिल कपूर की एक्सरसाइज वाली विडियो ने उड़ा दिए सबके होश !

  • April 11, 2023 / 10:28 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस के चलते अपनी उम्र को मात देते हैं और अपने फैन के बिच चर्चा में बने रहते हैं।

उम्र के इस पड़ाव में भी अनिल कपूर जवान हैं और उनके सामने बॉलीवुड के यंग स्टार्स पानी भरते दिखाई पड़ते हैं। उन्हें देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है।

फिटनेस फ्रिक अनिल कपूर एक बार फिर अपने लेटेस्ट एक्सरसाइज विडियो से लोगों को हैरान कर दिया है। अनिल कपूर ने सोशल साइट्स पर विडियो पोस्ट किया, जिसमें वो शर्टलेस हैं, उन्होंने सिर्फ हाफ पैंट और सिर पर कैप लगा रहा है। अनिल कपूर का यह विडियो देख हर कोई हैरान रह गया। और हैरान हो भी क्यूँ ना? जिस कड़ाके की ठंड में किसी का भी कपड़ों के बिना रहना दुश्वार हो जाता है, उतनी ठंड में अनिल कपूर एक चैंबर के अंदर सिर्फ हाफ पैंट पहने वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस चैंबर के अंदर माइनस 110 डिग्री तापमान था।

अनिल कपूर इन दिनों कायरोथेरेपी ले रहे हैं जिसे कोल्ड थेरेपी भी कहा जाता है, इसके जरिये अनिल कपूर अपना फैट कम कर रहे हैं। हाल ही अनिल कपूर ने मास्क लगाए ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए वीडियो शेयर किया था और अब उन्हें -110 डिग्री तापमान में कार्डियो करते देखा गया।

अनिल कपूर ने अपना वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, ‘नॉटी @40 का टाइम गया, अब सेक्सी @60 का टाइम है।’ अनिल कपूर के वीडियो पर टिस्का चोपड़ा से लेकर जैकी श्रॉफ, नीतू कपूर, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

 

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus