रांची में अमिषा पटेल ने किया सरेंडर, जानें क्या है मामला ?

  • June 17, 2023 / 03:42 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया गया था।

अभिनेत्री अमीषा पटेल आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं, हाल ही उनकी सुपरहिट फिल्म गदर को थिएटर में फिर से रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का दूसरा भाग भी 22 सालों बाद आने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

अब अमीषा पटेल अपनी फिल्म के अलावा एक और वजह से न्यूज में बनी हुई है। दरअसल एक पुराने मामले में अमीषा ने आज रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को हाजिर होने को कहा है। आज अमीषा ने वारंट जारी होने के बाद सरेंडर किया था।

बताते चलें, यह मामला 2017 का है, जिसमें अजय कुमार सिंह और अमीषा ने फिल्म बनाने को लेकर डील की थी। इसके बाद अजय सिंह ने ढाई करोड़ रूपए अमीषा के अकाउंट में भेज दिया था। अब अजय सिंह के हिसाब से फिल्म नहीं बनी, फिर उन्होंने अमीषा से पैसे मांगे तो अमीषा ने उन्हें चेक दिया जो बाउंस हो गया था। यह मामला उसी का है। आज अमीषा को 10 हजार के दो बॉन्ड भरने के बाद जमानत दे दी गई है। अमीषा को अब फिर 21 जून को हाजिर होने को कहा गया है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus