Abhishek Nigam: टेलिविजन एक्टर अभिषेक निगम हुए अस्पताल में भर्ती, भाई सिद्धार्थ ने फैंस से लगाई दुआ की गुहार

  • July 25, 2023 / 05:51 PM IST

टीवी शो अली बाबा फेम एक्टर अभिषेक निगम इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, उनके भाई सिद्धार्त ने फैंस से भाई के लिए दुआ करने की गुहार लगाई है।

टेलिविजन इंडस्ट्री का मशहूर शो ‘अली बाबा एक अनोखा अंदाज 2’ के एक्टर अभिषेक निगम इन दिनों बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी उनके भाई और एक्टर सिद्धार्थ निगम ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के चाहने वालों के साथ शेयर की है और अभिषेक की सलामती के लिए दुआ को कहा है।

सिद्धार्थ निगम ने भाई अभिषेक की अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हे अभिषेकियंस और उनके शुभचिंतकों। चिंता मत करिए, यह सिर्फ वायरल इन्फेक्शन है, डेंगू या मलेरिया नहीं। टच वुड। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। वे जल्दी ही रिकवर हो जाएंगे। और हां वायरल इन्फेक्शन हर जगह फ़ैल रहा है, इसलिए अपना ख्याल रखें। सुरक्षित रहें, हेल्दी रहें। उनकी (अभिषेक) जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करें।”

 

Read Today's Latest Television Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus