Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, सोशल मीडिया पर किया शेयर

  • August 15, 2023 / 11:06 PM IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है, आज उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।

हिन्दी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार खिलाड़ी कुमार अका अक्षय कुमार ने आज सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी जानकारी साझा की है जिसे जान उनके फैंस खुश हो जायेंगे।दरअसल, आज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है की उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। साथ ही उन्होंने इसके साथ फोटो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, “दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी है।”

बता दें, खिलाड़ी कुमार अक्सर अपनी नागरिकता को लेकर ट्रोल होते रहते थे, जिस वजह से कुछ सालों पहले उन्होंने इंडिया की नागरिकता के लिए अप्लाई किया था, जो अब उन्हें मिल चुकी है। बताते चलें, इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों को काफी पसंद आ रही है 

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus