Ajmer 92: अजमेर की सच्ची घटना को दिखाती फिल्म अजमेर 92 का टीजर हुआ रिलीज

  • July 14, 2023 / 01:49 PM IST

अजमेर 92 का टीजर रिलीज कर दिया गया है, यह फिल्म अजमेर में हुई दुष्कर्म की घटना पर आधारित है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से कई सारी ऐसी फिल्में बन रही हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। उन्हीं फिल्मों में एक और फिल्म जुड़ गई है। फिल्म अजमेर 92, 1992 में अजमेर में हुई दुष्कर्म की घटना पर आधारित है। 

अब इस सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। बता दें यह फिल्म बड़े पर्दे पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के टीजर में सन 1987 से लेकर 1992 के बीच अजमेर में 250 से अधिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिखाई गई है, इनमें से अधिकतम स्कूल और कॉलेज की लड़कियां थी। फिल्म के टीजर में भी इसे देखा जा सकता है कि कई पावरफुल लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। 

इस फिल्म में मनोज जोशी, करण वर्मा, राजेश शर्मा, जरीना वहाब और शालिनी कपूर अहम भूमिका में हैं। 

देखें फिल्म का टीजर:

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus