बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसकी लोग करते थे पूजा, फिर भी हैं इंडस्ट्री से दूर

  • April 21, 2023 / 12:25 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आज 51वां जन्मदिन है। चलिए इस अवसर पर उनसे जुड़े कुछ राज और कुछ किस्से जानते हैं।

ममता कुलकर्णी अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आज भी फैंस उन्हें ‘राणा जी माफ करना’ गाने के लिए याद करते हैं। ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई के मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। ममता अपनी माँ के कहने पर मॉडलिंग में आई थीं। मॉडलिंग करने के बाद ममता को साउथ फिल्मों में काम मिलने लगा। फिल्म ननबारगल (1991) से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद ममता ने अपने करियर में कई फिल्में की पर उनकी चर्चित फिल्में आशिक आवारा (1993), करण अर्जुन (1995), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), आंदोलन (1995), बाजी (1996), चाइना गेट (1998) रही हैं।

ममता ने इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर करोड़ों फैंस का दिल जीता। पर असल जिंदगी में वह विवादों में भी घिरी रहीं। एक समय ऐसा आया जब उन्हें इन विवादों के कारण फिल्में मिलनी बंद हो गईं और वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

फिल्म ‘प्रेम शिकारम’ से ममता की फैन फॉलोविंग ऐसी बढ़ गई थी कि उनके चाहनेवालों ने उनके लिए हैदराबाद में एक मंदिर बनवा दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन बाद में उनके अंडरवर्ल्ड से रिश्ते को लेकर उनको काम मिलना कम होता चला गया।

फ़िलहाल ममता कहाँ हैं ये भी किसी को नहीं पता, कुछ साल पहले से ममता और उनके पति 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट चलाने के आरोप में फरार चल रहे हैं।

 

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus