69th National Film Awards: 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विक्की कौशल की फिल्म ने मारी बाजी!
August 24, 2023 / 07:12 PM IST
|Follow Us
69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विनर की घोषणा हो चुकी है। इसमें बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में विक्की कौशल की ‘सरकार उधम’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला है।
आज 24 अगस्त भारतीय सिनेमा के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है, आज 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विनर्स का ऐलान हो गया है। इस बार बॉलीवुड फिल्में और रीजनल फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर थी।
वहीं बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए इस बार दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को चुना गया है, वहीं इस बार बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए तेलुगु इंडस्ट्री ने बाजी मार ली है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड ने कहां कहां बाजी मारी है!
Recommended
बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ ने बाजी मारी है।
बेस्ट स्क्रीनप्ले : नयातु (मलयालम) और गंगुबाई काठियावाडी (हिंदी)
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी : सरदार उधम
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी
बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट, कृति सेनन
बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन
बताते चलें, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 से हुई थी। पहला नेशनल अवॉर्ड बेस्ट फिल्म का मराठी फिल्म श्यामची आई को मिला था। वहीं हिंदी फिल्म दो बीघा जमान को ऑल इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट का अवॉर्ड मिला था।
Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus