Qayamat: कयामत के 20 साल: नेहा धूपिया नहीं थीं मेकर्स की पहली पसन्द!

  • July 11, 2023 / 08:58 PM IST

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ में अभिनेत्री नेहा धूपिया से पहले किसी और अभिनेत्री को चुना गया था।

फिल्म की रिलीज को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म आज हीं के दिन 11 जुलाई 2003 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अरबाज खान, ईशा कोप्पिकर और नेहा धूपिया जैसे कई स्टार्स थे। फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था।

यह फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की पहली फिल्म थी। बताया जाता है कि अभिनेत्री नेहा धूपिया इस फिल्म के लिए पहली पसन्द नहीं थीं। नेहा से पहले इस रोल के लिए ग्रेसी सिंह को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने यह रोल रिजेक्ट कर दिया था। कथित तौर पर ग्रेसी सिंह ने इस किरदार के लिए छोटे कपड़े पहनने से साफ इन्कार कर दिया था। ऐसे में दुसरी अभिनेत्री की तलाश की गई और नेहा धूपिया को इस रोल के लिए फाइनल किया गया।

फिल्म में अभिनेत्री नेहा धूपिया की आवाज बदल दी गई थी। फिल्म में उनके डायलॉग्स के लिए एक डबिंग आर्टिस्ट रजनिका गांगुली मुखर्जी को चुना गया था जिन्होंने फिल्म में नेहा के सारे डायलॉग्स डब किया थे। फिल्म आखिरकार हिट रही थी और इसका गाना ‘वो लड़की बहुत याद आती है’ सबकी जुबान पर चढ़ गया था। फिल्म के एक्शन सीन और कहानी काफी पसंद की गई थी।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus