12th Fail Trailer: 12वीं फेल का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिविल सर्विस के छात्रों की है कहानी!

  • October 3, 2023 / 08:31 PM IST

फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चलिए जानते हैं क्या है खास!

बीते सालों में कई सारी ऐसे फिल्में बनीं जो एकेडमिक से रिलेटेड थीं, और इन फिल्मों को लोग काफी पसंद भी किए। इसी बीच अब एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका नाम है 12वीं फेल। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

यह फिल्म दुनिया के सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम यूपीएससी के छात्रों की सच्ची कहानियों से प्रेरित है। 12वीं फेल की कहानी दिल्ली के मुखर्जी नगर से शुरू होती है, जहां हजारों बच्चे आईएएस और पीसीएस की तैयारी करते हुए नजर आते हैं। 

बता दें, इस फिल्म डायरेक्शन 3 इडियट्स के मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं। बताते चलें, 12वीं फेल को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

12th Fail - Official Trailer | Vidhu Vinod Chopra | In Cinemas Worldwide 27th October, 2023

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus