बॉलीवुड के 10 कलाकार जिन्होंने अधिक बेहतर “दिखने” के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया।

  • November 25, 2023 / 09:55 AM IST

1.शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी स्लिम ट्रिम बॉडी
हमेशा चर्चे में रहती है। हलांकि अभिनेत्री ने दो बार अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। शिल्पा एक फिटनेस कोच भी है।

2. ऐश्वर्या राय बच्चन

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन की सुदंरता के चर्चे हमेशा से है। अभिनेत्री पिछले कई वर्षों से पर्दे पर सक्रिय नही नजर आ रही है। गौरतलब है की आकर्षक दीखने के लिए उन्हें भी लिप फिलर, गाल (प्रत्यारोपण) और नाक की सर्जरी करवाई है।

3.कंगना रनौत

कई ऱिपोर्ट और पुरानी तस्वीरों के अनुसार कंगना ने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है हालांकि कंगना ने इस बात को हमेशा अफवाह माना है । कंगना का कहना है कि उनके होठों में बदलाव शेलफिश से होने वाली एलर्जी के कारण हुआ है। बता दे कंगना अपने राजनीतिक बयानबाजी से हमेशा विवादों में रहती हैं।

4. कैटरीना कैफ

कैटरीना ने नाक की सर्जरी, लिप और गाल फिलर भी करवाया है। कैटरीना कैफ बोटोक्स ट्रीटमेंट करवाती रहती है, जिससे उनकी त्वचा जवां रह सके।
कैटरीना बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री है , हाल ही में उन्होंने अभिनेता विकी कौशल के साथ विवाह रचाया है।

5. अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने एक साक्षात्कार के दौरान यह स्वीकार किया कि उन्होंने होंठ बढ़ाने की प्रक्रिया कराई थी। हालांकि उनकी प्लास्टिक सर्जरी की प्लास्टिक सर्जरी की सभी ने काफी निंदा की थी। बता दे अनुष्का शर्मा स्वीकार्यता और ईमानदारी के मामले में पीछे नही हटती ।

6. वाणी कपूर

वाणी कपूर,गलत प्लास्टिक सर्जरी के कारण उनकी सर्जरी ट्रोल का विषय बन गई। इन्होंने होंठ की कई बार सर्जरी करवाई । जो की बेहतर नही हो पाई।
वाणी बेलबॉटम में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी।

7.राखी सावंत

राखी सावंत को उनके बेपरवाह अंदाज के लिए जाना जाता है वह स्तन, होंठ और कई अन्य सर्जरी से गुजर चुकी हैं। हालाँकि कुछ सर्जरीज़ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा, राखी के बेतरीके अंदाज उन्हे हमेशा सुर्खियों में रखते है।

8.श्रुति हसन

खूबसूरत अदाकार श्रुति सुपरस्टार कमल हासन की बेटी है और एक सफल अभिनेत्री है। श्रुति हसन ने नाक की सर्जरी कराई। वह अपनी प्लास्टिक सर्जरी, सेप्टोप्लास्टी के बारे में मीडिया में मुखर होकर बताया। हलांकि सर्जरी के बाद श्रुति और भी निखर गई।

9. कोएना मित्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई तो उनके चेहरे पर इसका प्रतिकूल असर दिखने लगा। इसलिए, उन पर काबू पाने के लिए उन्हें कई अन्य सर्जरी से गुजरना पड़ा। उन्हें कई आलोचकों का सामना भी करना पड़ा।

10. नोरा फतेही

नोरा फतेही ने प्लास्टिक सर्जरी के द्वारा परफेक्ट लुक पाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी शारीरिक विशेषताओं को निखारने के लिए कूल्हों और स्तन की सर्जरी को चुना।हलांकि नोरा ने खुद इस बात को कभी स्वीकार नही करा है पर तस्वीरों की माने तो ये साफ है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus