बॉलीवुड के 10 कलाकार जो मुबंई के जुहू में रहते हैं।

  • January 24, 2024 / 08:35 PM IST

1.शक्ति कपूर

शक्ति कपूर पाम बीच, 7वीं मंजिल, गांधीग्राम रोड, जुहू के निवासी हैं। वह वहां अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं। शक्ति कपूर अपनी खलनायक भूमिकाओं के लिए बहुत लोकप्रिय थे और कई लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। वह गुंडा, नसीब और कई अन्य फिल्मों में दिखाई दिए हैं।

2.सनी देयोल

सनी देओल भी मुंबई के जुहू के पास रहते हैं। सनी, बॉबी, धर्मेंद्र और सभी लोग एक साथ रहते हैं और उनका एक खुशहाल संयुक्त परिवार है। वह जीत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।घायल वन्स अगेन, गदर:एक प्रेम कथा, इंडियन उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

3.जायद खान

जायद खान का जुहू के एबी नायर रोड पर बंगला है। वह अपने परिवार के साथ रहते थे ।लेकिन अब उनका अपना घर अलग है और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है। वह ब्लू ,मैं हूं ना, युवराज, शब्द, वादा,लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

4.हेमा मालिनी

हेमा मालिनी का मुंबई के जुहू स्थित जय हिंद सोसायटी में बंगला है। वह बागबान, शोले, जुगनू, राजा जानी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह एक राजनीतिज्ञ, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हेमा किसी भी सामाजिक मुद्दे के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।

5.अजय देवगन

अजय देवगन अपने परिवार के साथ शीतल अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई में रहते है। वह शिवाय, दृश्यम, दिलवाले, जान और कई अन्य फिल्मों में दिखाई दिए हैं।

6. गोविंदा

गोविंदा भी मुंबई में जुहू बीच के पास रहते हैं। वह जल दर्शन अपार्टमेंट में रहते है। उन्होंने कई कॉमेडी फिल्में की हैं और दर्शकों को उनके हास्य के लिए प्यार मिलता है। गोविंदा हम, नसीब, आ गया हीरो, हम, हीरो नंबर 1 और कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

7.अनिल कपूर

अनिल कपूर मुंबई के जुहू स्थित श्रीनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते है। वह स्लमडॉग करोड़पती,दिल धड़कने दो, मिस्टर इंडिया, नायक: द रियल हीरो, जुदाई, और कई अन्य जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है।

8.रवीना टंडन

खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन भी मुंबई के निप्पॉन सोसाइटी में जुहू रोड के पास रहती हैं। वह मोहरा,अंदाज़ अपना अपना,दूल्हे राजा, और कई अन्य जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

9.अनुपम खेर

अनुपम खेर अपनी पत्नी किरण खेर के साथ जुहू बीच के पास रहते है।वह दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल, प्रेम रतन धन पायो और कई अन्य फिल्मों में दिखाई दिए हैं। इस प्रसिद्ध अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके काम और सफल करियर के लिए सराहा जाता है।

10.ह्रतिक रोशन

ऋतिक रोशन मुंबई के जुहू रोड पर खरीदे गए एक बंगले में रहते हैं, जिसका नाम पारस है। उनके माता-पिता भी जुहू रोड के पास एक घर में रहते हैं। वह कुछ ना कहो, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,बैंग बैंग, कहो ना प्यार है, काबिल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus