• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

पेश है प्रकाश झा की बॉलीवुड की 10 फिल्म।

  • December 9, 2023 / 01:54 PM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
पेश है प्रकाश झा की बॉलीवुड की 10 फिल्म।

“प्रकाश झा” का नाम उन निर्देशकों की सूची में शुमार है जिनकी फिल्म समाज को राजनीति के चश्मे से सच्चाई से रूबरू करवाती है।

1.आरक्षण (2011)

एक सामाजिक-राजनीतिक फिल्म है, जो देश में व्याप्त जाती- भेदभाव पर बंटे लोग और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर समाज को आईना दिखाने का कार्य करती हैयह फिल्म भारत में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में जाति-आधारित आरक्षण पर प्रहार करती है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं,दीपिका पादुकोन, सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन है।

Recommended

2. दामुल (1985)

बिहार में “पन्हा” नामक बंधुआ गुलामी के माध्यम से उच्च वर्ग के जमींदारों द्वारा गरीब हरिजनों के उत्पीड़न को पर्दे पर दर्शाती इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म लेखक शैवाल की लघु कहानी कालसूत्र पर आधारित है। दामुल में मनोहर सिंह, श्रीला मजूमदार, अन्नू कपूर और दीप्ति नवल सहित अन्य कलाकार हैं।

3.मृत्युदंड (1997)

मृत्युदंड (मृत्युदंड) भ्रष्ट ग्रामीणों द्वारा अन्य ग्रामीणों को उनकी भूमि और संपत्ति से अलग करने के लिए हेरफेर करने से संबंधित है। फिल्म में प्रभावशाली ग्रामीणों द्वारा दो बेटों वाले एक व्यक्ति के परिवार को नष्ट करने को दर्शाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, शबाना आजमी, अयूब खान, ओम पुरी, मोहन जोशी और मोहन अगाशे ने अभिनय किया है।

3.गंगाजल (2003)

निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म “गंगाजल” एक पुलिस अधिकारी की कहानी है जिसे एक शहर के अपराध दर को कम करने का कार्य सौंपा जाता है। इस दौरान उसे कई क्रूर अपराधियों एवं भ्रष्ट अधिकारियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में अजय देवगन नजर आएं है,वही ग्रेसी सिंह, क्रांति रेडकर ,मनोज राजदत्त, चेतन पंडित एंव अखिलेंद्र मिश्रा के किरदार भी अहम है।

4.अपहरण (2005)

निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म अपहरण एक साधारण पिता के साधारण लड़के अजय की कहानी है जो पुलिस बनने की इच्छा रखता है अपने सपने को पूरा करने के लिए वह पाँच लाख उधार लेता है जिसे वह समय पर लौटाने में असमर्थ होता है तो वह अपहरण की साजिश करने का निर्णय करता है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में अजय देवगन, नाना पाटेकर, बिपाशा बसु और चेतन पंडित नजर आए है।

5.राजनीति (2010)

निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म “राजनीति” एक परिवार के अन्दर की सत्ता पाने की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है। फिल्म इस बात का एहसास दिलाती है की राजनीति में अपनों से बढ़कर सत्ता होती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में रनवीर कपूर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, नाना पाटेकर नजर आऐ है।

6.परीक्षा (2019)

निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म परीक्षा एक रिक्शा चालक की कहानी है जो अपने बेटे (बुची) को बेहतर शिक्षा देने के लिए निजी स्कूल में भेजना चाहता है। जिसके लिए उसे वर्ग, वित्त और सामाजिक बहिष्कार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में आदिल हुसैन ,प्रियंका बॉस, संजय सुरी एंव शुभम झा नजर आऐ है।

7.चक्रव्यूह (2012)

यह एक राजनीतिक ड्रामा और युद्ध फिल्म है, जहां नक्सलियों के मुद्दे और सिस्टम के खिलाफ उनके आक्रोश को चित्रित करते हैं। फ़िल्म दो करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है,अभय देओल और अर्जुन रामपाल। फिल्म का कथानक और दृश्य काफी आकर्षक हैं और रोमांच के स्तर को अपने चरम पर रखती है।

8.. मट्टो की सायकिल (2022)

निर्देशक एम गनी की फिल्म “मट्टो की सायकिल” एक दिहाड़ी मजदूर की कहानी है। एक दिन, एक दुर्घटना में उसकी साइकिल मरम्मत से परे क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे उसके काम और उसके परिवार को नुकसान उठाना पड़ता है फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रकाश झा ,अनिता चौधरी ,आरोही शर्मा ,इधिका रॉय और डिंपी मिश्रा नजर आऐ है।

9.जय गंगाजल (2016)

यह फिल्म 2003 में बनी गंगाजल फिल्म का दूसरा भाग है। लेकिन इसकी कहानी इसके पिछले फिल्म से भिन्न है। फिल्म की कहानी स्थानीय नगर में भू माफिया के ईर्द गिर्द घुमती है। फिल्म में प्रकाश झा और प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को काफी सराहना मिली। फिल्म के मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा प्रकाश झा और मानव कौल नजर आए हैं।

10. परीणिती (1986)

प्रकाश झा निर्देशित इस फिल्म की कहानी राजस्थान के सुदूर गाँव की है
जहाँ पत्नी कुरजां और बेटे, लक्ष्मण के साथ रहने वाले कुम्हार गणेश को अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक विकल्प चुनने के लिए कहा जाता है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में नंदिता दास, सुधीर कुलकर्णी एवं वसंत जोशालकर नजर आऐ है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Prakaash Jha

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

2 hours ago
Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

8 hours ago
Winbay Casino – Deine hervorragende Adresse für Premium-Glücksspiel

Winbay Casino – Deine hervorragende Adresse für Premium-Glücksspiel

12 hours ago
Sharkroll Casino – Ihr zuverlässiger Partner für erstklassiges Online-Glaming

Sharkroll Casino – Ihr zuverlässiger Partner für erstklassiges Online-Glaming

12 hours ago
Red Baron: Nuestra Vivencia de Navegación Aérea Suprema en Slots

Red Baron: Nuestra Vivencia de Navegación Aérea Suprema en Slots

13 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us