• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हंसल मेहता का नाम बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों में शुमार है.. पेश है हंसल मेहता निर्देशित 10 बॉलीवुड फ़िल्म

  • December 11, 2023 / 10:19 AM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
हंसल मेहता का नाम बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों में शुमार है.. पेश है हंसल मेहता निर्देशित 10 बॉलीवुड फ़िल्म

1.शाहिद (2012)

हंसल मेहता ने अपनी इस मूवी में एक पूर्व आतंकवादी, “शाहिद आज़मी” एक आपराधिक वकील बन जाता है। वह उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है जिन्हें आतंकवाद के लिए दोषी ठहराया गया है लेकिन उसका खुद का अंत अन्यायपूर्ण होता है।इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. डायरेक्टर की इस मूवी को आईएमडीबी ने 8.2 की रेटिंग दी है.

2.’ सिटीलाइट (2014)’

Recommended

शहर की चकाचौंध के मायने व्यक्ति विशेष के साथ बदलते है.. कहते है शहर जितना देता है कई बार उससे दोगुनी कीमत ले लेता है।
उपरोक्त पंक्ति को परदे पर आईना दिखाती फिल्म ” सिटीलाइट्स “2014 में आई हंसल मेहता की बेहतरीन फिल्म रही। दीपक सिंह के रूप में राजकुमार राव जिस तरह गाँव से शहर तक के सफर, और शहर में पल पल की ठोकर को सहज रूप से परोसा है ये वाकई दर्शक को अपनत्व का एहसास देता है।
फिल्म अद्भुत सिनेमैटोग्राफी के साथ गाने ” मुस्कुराने की वजह ” के लिए दर्शक के दिल में घर कर लेती है।

b

हंसल मेहता ने एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया है कि जो जुएं में अपनी सारी सेविंग्स हार जाती है. इसके बाद वो लोन लेती है और उसे पूरा करने के चक्कर में आखिर में खुद को क्राइम की दुनिया में पाती है.फिल्म की मुख्य भूमिका में कंगना रनावत नजर आई है।

4.’ओमेर्टा (2017)’

हंसल मेहता ने अपनी इस फिल्म में बदले की कहानी को पर्दे पर दिखाया है कि कैसे एक आदमी, एक जर्नलिस्ट को किडनैप कर उसे मौत के घाट उतार देता है. फिल्म की मुख्य भूमिका में राजकुमार राव ,राजेश तैलंग एंव केवल अरोड़ा है।

5.’अलीगढ़ (2015)’

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित अलीगढ़ समलैंगिकता के पृष्ठभूमि पर बनी उम्दा फिल्मों में से एक है। मनोज वाजपेयी एंव राजकुमार राव के शानदार अभिनय के साथ फिल्म जिस नैतिकता के स्वांग भरने वाले समाज के रूप को उजागर करती है। यह अपने आप में एक सीख देने वाला विषय ज्ञात होता है।
फिल्मफेयर (क्रिटिक) से लेकर एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स को अपने नाम करने वाली इस फिल्म को अद्वितीय की श्रेणी में रखा जाना अतिश्योक्ति नही होगी।

6.फराज (2023)

निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘फराज’ 1 जुलाई 2016 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। ढाका के होली आर्टिसन कैफे एंड बेकरी में हुए आतंकी हमले में सात आतंकवादियों ने 22 विदेशी नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस फिल्म के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल और राज बब्बर की बेटी जूही को इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली।

7. छलांग (2020)

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्पोर्ट्स के महत्व के साथ साथ लैंगिक भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया है। इस फिल्म में थोड़ा रोमांच, रोमांस और कॉमेडी का भी डोज रहा है,
राजकुमार राव, नुसरत भरूचा, जीशान अली अयूब, सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, इला अरुण की मुख्य के साथ यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

8.वुडस्टॉक विला (2008)

हंसल मेहता की फिल्म ‘वुडस्टॉक विला’ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी। सिकंदर खेर ने फिल्म ‘वुडस्टॉक विला’ के जरिए बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की। हलांकि इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था।

9. दिल पे मत ले यार (2000)

हंसल मेहता की फिल्म “दिल पे मत से यार” एक गाँव वाले युवक की कहानी है
जो शहर में जाकर मेकैनिक बनता है और उस पर लेख लिखने वाली महिला पत्रकार से उसे प्यार हो जाता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में मनोज वाजपेयी, तब्बू और सौरभ शुक्ला नजर आऐ है।

10. राख (2010)

हंसल मेहता की फिल्म राख बदले की कहानी को पर्दे पर परोसती है।
फिल्म अंडरवर्ल्ड के बदले और खून की कहानी है। इस फिल्म में रोमांस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और अंततः बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाता है। फिल्म की मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती ,सोहेल खान ,अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर नजर आऐ है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #Bollywood
  • #Hansal Mehta

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

Desperte a Sorte com o Incrível Bônus Casinobossy que Transforma Jogadas

28 mins ago
Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

Casinobossy online un viaggio avventuroso nel mondo del gioco digitale

7 hours ago
Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

Bettilt Güncel Girişle Kazanç Rüzgarını Yakalayın

20 hours ago
Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

Descubre el Portal Mágico del Login Online en ESC

22 hours ago
Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

Naviguez dans l’univers captivant du codigo esc en ligne

22 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us